फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Voting for body elections today, preparations are complete

निकाय चुनाव के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी

Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Voting for body elections today, preparations are complete
जीआईसी अल्मोड़ा में मतदान कर्मिस्त्रों को संबोधित करते निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, - फोटो : अमर उजाला
 प्रशासन ने नगर निकाय के रविवार 18 नवंबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक होगा। जिले की दो नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों के लिए कुल 41 पोलिंग पार्टियां चार अलग-अलग स्थानों से रवाना की गईं। सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन


नगर पालिका अल्मोड़ा के तेरह वार्डों के 26 बूथों के लिए राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा से शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इससे पहले मतदान कार्मिकों को निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने प्रशिक्षण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का कार्मिक पालन करें। समय से बूथों पर पहुंचकर मतदान केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। डीएम ने बताया कि मतदान सामग्री वितरित कर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी निर्वाचन मयूर दीक्षित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह नगरकोटी के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और निर्वाचन से जुड़े कार्मिक उपस्थित थे। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी भदौरिया ने बताया कि नगर पालिका परिषद चिलियानौला (रानीखेत) के लिए सात, नगर पंचायत द्वाराहाट और नगर पंचायत भिकियासैंण के लिए चार-चार पोलिंग पार्टियों को संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलाकर गंतव्य तक रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed