{"_id":"5d24ca388ebc3e6cf035ccc1","slug":"villegers-are-protest-for-road-almora-news-hld348271357","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्ली तोली के ग्रामीणों ने जुलूस निकालर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्ली तोली के ग्रामीणों ने जुलूस निकालर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर जुलूस निकालते ग्राम पंचायत तल्ली तोली के ग्रामीण।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। टाटिक-तल्ली तोली सड़क से तल्ली तोली गांव को नहीं जोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर धरना दिया और सभा की। वक्ताओं ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सड़क का निर्माण हुआ, लेकिन तल्ली तोली गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। जिससे गांव के लोग यातायात सुविधा से वंचित हैं। चेतावनी दी कि यदि गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
गांव को मार्ग से नहीं जोड़ने से नाराज ग्राम पंचायत तल्ली तोली के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकलाकर प्रदर्शन किया और निर्माणाधीन मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दो दशक के लंबे संघर्ष और इंतजार के पश्चात प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2018 टाटिक के तल्ली तोली तक सड़क स्वीकृत हुई। लेकिन स्वीकृति के बाद भी तल्ली तोली गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सड़क को तल्ली तोली गांव से होकर बनाया जाना था, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत के चलते गांव से दो किलोमीटर दूर सड़क बना दी गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन परिवारों को फायदा पहुंचाने के लिए गुपचुप तरीके से सड़क की सर्वे किया गया। विभाग ने सड़क के सर्वे की जानकारी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को नहीं दी। तल्ली तोली गांव को सड़क से नहीं जोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने पांच महीने से सड़क का निर्माण कार्य रोका है। उन्होंने कहा कि यदि उनके गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण न तो सड़क के लिए जमीन देंगे और न ही सड़क को बनने देंगे। जुलूस और प्रदर्शन में ग्राम प्रधान तोली प्रताप डसीला, बीडीसी सदस्य हरीश डसीला, इंदर सिंह डसीला, गोविंद डसीला, गोपाल डसीला, तारा डसीला, राजेंद्र डसीला, पूरन बिष्ट, पूरन डसीला, राम लाल, देव लाल, मधुली देवी, देवकी देवी, पदमा देवी, सबुली देवी, कमला, मान सिंह, विशन, हीरा बरगली, सुंदर बर्गली, जीवंती देवी, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र डसीला, राधा, प्रेमा, खिमुली, हीरा, शोभा, हरीश राम, राजेंद्र राम, अमर सिंह आदि ने भाग लिया।