फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers' throats remain dry, officers are feeding them promises

Almora News: ग्रामीणों के सूखे रहे हलक, अफसर पिला रहे हैं आश्वासनों की घुट्टी

Tue, 07 Nov 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers' throats remain dry, officers are feeding them promises
सोमेश्वर के रेत गांव में जर्जर पाइप लाइन को खुद ठीक करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील के रेत गांव में बीते 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है और ग्रामीण पानी के लिए तरस गए हैं। किसी तरह 300 से अधिक की आबादी प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। 44 साल पुरानी योजना के पाइप जंक खाकर गल गए हैं, इससे गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जल संस्थान से राहत नहीं मिली तो ग्रामीण खुद लाइन खोदकर ठीक करने में जुटे हैं।

रेत गांव में 300 से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए वर्ष 1981 में पाइप लाइन बिछाई गई थी। तब से आज तक इस लाइन की तरफ किसी ने मुड़ कर नहीं देखा। हालात यह हैं कि जगह-जगह पाइप गल गए हैं और बीते 15 दिन से गांव में पेयजल आपूूर्ति ठप है। लीकेज लाइन से गांव तक पानी नहीं पहुंच रहा है और नल पूरी तरह सूखे हैं। इस वजह से ग्रामीणों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वे किसी तरह प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। कई बार जल संस्थान को पेयजल लाइन ठीक करने की गुहार लगाई गई, लेकिन नतीजा अब तक शून्य रहा है। कहीं से राहत न मिलने पर ग्रामीण खुद लाइन खोदकर इसे ठीक करने में जुटे हैं। सरकारी मशीनरी की इस अनदेखी से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे फेल हैं। संवाद
विज्ञापन


बनाई गई है पंपिंग योजना, नहीं जोड़े गए कनेक्शन
सोमेश्वर। गांव की पेयजल समस्या को देखते हुए लाखों रुपये से पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी अब तक इस योजना से कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। कई बार कनेक्शन देकर जल संकट से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीणों की नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
रेत गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की कोई सूचना मुझे नहीं मिली है। जल्द ही टीम भेजकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। - अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed