फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers persecuted in protest over demands

मांगों को लेकर नैनी में धरने पर डटे रहे ग्रामीण, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers persecuted in protest over demands
नैनी कस्बे में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नैनी क्षेत्र में बैंक खोलने समेत अन्य मांगों को लेकर नैनी कस्बे में पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि धरने को कई दिन हो गए हैं लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी बैंक की शाखा नहीं है। इस कारण लोगों को बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय बर्बाद होने के साथ ही धन भी खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरने पर खड़क सिंह खनी, शेर सिंह खनी, हरीश बाणी, क्षेत्र पंचायत सदस्य न्योली अर्जुन राम, गाम प्रधान हरड़ा नवीन रावत, लछम सिंह बोरा बैठे। सभा में राम सिंह, किसन सिंह खनी, लक्ष्मण सिंह रावत ने विचार रखे। इस मौके पर गोविंद लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी नैलपड़, हेम साह, देव लाल वर्मा, नैनी गूंठ की प्रधान खष्टी पांडेय आदि बैठे। संचालन किशन रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed