फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers in the mesh of the gas truck stopped

जाल में ग्रामीणों ने गैस का ट्रक रोका

Thu, 17 Dec 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 17 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers in the mesh of the gas truck stopped

ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत दूर नहीं हो रही है। सोमेश्वर तहसील के जाल क्षेत्र में पिछले तीन माह से रसोई गैस नहीं आने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। जाल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दिन में बिजौरिया बैंड जा रहे गैस के ट्रक को रोक दिया। बाद में एजेंसी कर्मियों ने जाल में गैस का वितरण किया।

विज्ञापन


अल्मोड़ा गैस एजेंसी से बिजौरिया बैंड के लिए सिलेंडरों से भरा ट्रक भेजा गया था। जाल के ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली और उन्होंने दिन में करीब 12 बजे कौसानी मार्ग में जाल कस्बे में ट्रक रोक दिया। ग्रामीण जाल में ही गैस का वितरण करने पर अड़ गए और उन्होंने ट्रक को बिजौरिया बैंड नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

बाद में गैस विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने गैस कर्मियों को जाल में ही गैस बांटने के निर्देश दिए। इसके बाद उपभोक्ता माने और एजेंसी कर्मियंों ने जाल और आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अल्मोड़ा नगर और ग्रामीण इलाकों में गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने कई निर्णय लिए हैं। नगर क्षेत्र में गैस वितरण के वक्त हर स्पॉट पर डीएसओ और तहसीलदार मौजूद रहेंगे और हर उपभोक्ता को रसीद भी मिलेगी। गैस वितरण के लिए एडीएम की अनुमति के बगैर रूट चार्ट में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। नगर और आसपास के इलाकों में सभी छोटी-बड़ी दुकानों और ढाबों आदि के लिए व्यवसायिक सिलेंडर के कनेक्शन लेने अनिवार्य कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले काफी समय से अल्मोड़ा नगर और जिले के अन्य स्थानों में रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रशासन के अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था में कई खामियां पाई हैं। लोगों को बगैर कैश मेमो (रसीद) के ही गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

 साथ ही कई बार गैस ऐजेंसी के लोग अपनी मर्जी से रूट चार्ट का उल्लंघन कर देते हैं जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। कई बार गैस समय पर नहीं मिलने पर भी लोग गैस के वाहन को रोक लेते हैं और तय स्पॉट के बजाय दूसरे स्थान पर सिलेंडर बांट दिए जाते हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए अब व्यापक रणनीति तय की गई है। अब हर सोमवार को गैस प्रबंधक एडीएम को रूट चार्ट दिखाएंगे और उसके बाद तय रूट चार्ट के मुताबिक डीएसओ और तहसीलदार की मौजूदगी में गैस वितरण किया जाएगा। एडीएम की अनुमति के बिना रूट चार्ट में परिवर्तन नहीं किया जाएगा।


 जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग गैस की काला बाजारी का भ्रम फैला रहे हैं लेकिन गैस की कालाबाजारी नहीं हो रही है। नगर और आसपास के इलाकों में सभी छोटी-बड़ी दुकानों और ढाबों आदि के लिए व्यवसायिक सिलेंडर के कनेक्शन लेने अनिवार्य कर दिए गए हैं। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं और निश्चित अवधि के बाद दुकानों आदि में घरेलू कनेक्शन पाए जाने पर डीएसओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता अभियान में गति लाने के लिए नगर में सभी दुकानदारों से दुकान में डस्टबिन रखने को कहा गया है। अगर व्यवसायियों की दुकानों पर डस्ट बिन नहीं मिले तो जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed