फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   viewers dance on the qawwali at Urs festival

उर्स समारोह में कव्वालियों पर झूमे दर्शक

Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
 viewers dance on the qawwali at Urs festival
कव्वाली पेश करते कव्वाल। - फोटो : अमर उजाला

 हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार पर उर्स में विगत शाम बाहर से आए कव्वालों ने समा बांध दिया। तेरी रहमतों का दरिया सरे आम चल रहा है... कव्वाली पर दर्शक जमकर थिरके। देर रात तक कव्वालियों की महफिल जमी रही। बाबा की मजार पर शीश नवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आसपास मेले जैसा वातावरण बना हुआ है। 

विज्ञापन


 शुक्रवार की रात रामपुर से पहुंचे कव्वाल सारिक चिश्ती सहित तमाम कव्वालों ने समा बांधा। कव्वालों ने बाबा की शान में जमकर कव्वालियां पेश कीं। तेरी रहमतों का दरिया सरे आम चल रहा है, मुझे भीख मिल रही है ख्वाजा से मेरा काम चल रहा है और तेरे रश्के कंवर जैसे कव्वालियों में दर्शक देर रात तक झूमते रहे। इससे पूर्व मजार पर चादरें चढ़ने का सिलसिला जारी रहा। समारोह में मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। मजार परिसर में बाहर से आए व्यापारियों ने दुकानें सजाई हैं। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। झूले, चरखों को लेकर बच्चों में उत्साह बना हुआ है। मजार के खादिम मो. मोहसिन ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed