{"_id":"5820ba424f1c1b067fb3832f","slug":"vice-dwarahat-visible-artists-of-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइस आफ द्वाराहाट में दिखाई कलाकारों ने प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइस आफ द्वाराहाट में दिखाई कलाकारों ने प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट महोत्सव में नृत्य पेश करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट महोत्सव के तीसरे दिन वॉइस आफ द्वाराहाट प्रतियोगिता की धूम रही। विभिन्न वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इससे पहले मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस तरह के महोत्सव क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कला प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
तीसरे दिन द्वाराहाट पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल कांवेंट, शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर और सुभाष चंद्र बोस माडर्न स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। भारी ठंड के बावजूद देर रात तक दर्शक डटे रहे। इससे पहले महोत्सव का मुख्य आकर्षण वाइस ऑफ द्वाराहाट प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कई स्थानीय प्रतिभाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की। सीनियर वर्ग में तुषार मठपाल और जूनियर वर्ग में हार्दिक चौधरी ने बाजी मारी। पल्लवी पांडेय दूसरे, पूजा रावत तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में हार्दिक चौधरी प्रथम, कार्तिक कौशल द्वितीय और कमल जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन