{"_id":"56e84e214f1c1b91458b4568","slug":"vdo-woman-s-husband-was-writing-the-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वीडीओ के पति ने लिखाई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वीडीओ के पति ने लिखाई एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला , अल्मोड़ा।
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीडीओ पर शोषण का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पति ने बीडीओ के खिलाफ यहां थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के जुर्म में धारा 306 के तहत बीडीओ रमेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस भी पीड़िता वीडीओ के बयान दर्ज करेगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसएसपी केएस नगन्याल ने बताया कि एफआईआर की कॉपी उनके कार्यालय को भेजी गई थी, जो उन्होंने द्वाराहाट के थाने को भेज दी है। थानाध्यक्ष अजय शाह मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन