फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Faundation Day in Almora

अल्मोड़ा जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Faundation Day in Almora
राज्य स्थापना दिवस पर लगे स्टॉल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल और डीएम और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री और जनपद प्रभारी बिशन सिंह चुफाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। नए कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री के अभिभाषण का सजीव प्रसारण लोगों ने सुना। राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राज्य आंदोलनकारी स्व. प्रताप सिंह बिष्ट की पत्नी पुष्पा देवी को भी उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां प्रभारी मंत्री का कहना था कि अमर शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत हमें अलग राज्य मिला। आज उन सभी को याद करने का दिन है। उत्तराखंड इन 21 वर्षों में आर्थिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, तकनीकी क्षेत्र में आगे बड़ा है। स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्तराखंड निरंतर आगे बड़ा है, जिसमें अल्मोड़ा अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें कड़े प्रयासों और शहादत के बाद मिला है, जिसमें सबका पूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने सभी को याद करते हुए राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। डीएम वंदना सिंह ने भी शहीदों को नमन किया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से प्रकाशित विकास पुस्तिका विकल्प रहित संकल्प, नये इरादे युवा सरकार, उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर का विमोचन भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से भी लोगों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अल्मोड़ा गौरव के लिए अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चिराग सेन, अदिति भट्ट, महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीआरएफ के जवानों, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं और दो पुत्री वाले अभिभावकों को भी यहां सम्मानित किया गया।
इससे पहले सुबह के समय नंदादेवी से प्रभात फेरी निकाली गई। क्रॉस कंट्री रेस का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सहकारी बैक के जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडे आदि रहे।
एसएसजे परिसर में भी मनाया राज्य स्थापना दिवस
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय में भी कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में समारोह हुआ। कुलपति ने कहा कि राज्य अब अपनी युवा अवस्था में पहुंच गया है। इस दौरान राज्य ने कई कीर्तिमान रचे हैं। इससे राज्य में विकास हुआ है। राज्य आंदोलन में पर्वतीय कर्मचारी संघ ने भी अहम भूमिका निभाई थी। कॉलेज को लेकर उनका कहना था कि यहां नवीन शिक्षा नीति की गतिविधियां गतिमान हैं। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संस्थाओं से एमओयू किए गए हैं। इससे विश्विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में डीन शैक्षिक प्रोफेसर शेखर जोशी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, डीन अकादमिक प्रो. शेखर जोशी, कॉलेज क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली आदि रहे।
उत्तराखंड लोकवाहिनी ने की बैठक
अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड लोकवाहिनी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अब भी राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना है। यह तब बनेगा जब राज्य के स्थानीय दलों की सरकार बनेगी। एड. जगत रौतेला ने कहा कि अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में राष्ट्रीय दलों की सरकारें राजधानी, स्थायी निवास, भूकानून, भूमि बंदोबस्ती, वनाधिकार, कानून पंचायत सुधार जैसे मूलभूत समस्याओं से जूझने में नाकाम रहीं। गैरसैंण राजधानी राज्य आंदोलन की मूल धारणा थी, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बैठक में वाहिनी के उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, कुणाल तिवारी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, हारिश मोहम्मद आदि रहे।
जागेश्वर में राज्य आंदोलनकारियों को किया याद
अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तारा दत्त पांडे के नेतृत्व में जागेश्वर इकाई ने सुवाखान में राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर सभा आयोजित की। यहां वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के 21 साल बाद भी आम उत्तराखंडवासी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। सत्ताधारी पार्टियों ने सत्ता का दुरुपयोग कर जनता के साथ छलावा किया। इस कारण आज प्रदेश बेरोजगारी और पलायन से त्रस्त है। यहां संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट, मिंटू बिनवाल, नंदन सिंह उमेश कुमार, संजय कुमार, प्रशांत पांडे, नवीन लाल, रमेश लाल आदि रहे।
सोमेश्वर में भी मनाया स्थापना दिवस
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रबुद्धजन/शक्तिकेंद्र सम्मेलन कार्यक्रम सोमेश्वर के रामलीला मैदान में किया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और मंत्री रेखा आर्या कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। लॉकेट चटर्जी ने यहां मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा को बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। कार्यक्रम में चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी नवीन भट्ट, शिवेंद्र मेहरा, भुवन जोशी, महेश नयाल, नरेंद्र नेेगी, लता पंत, पुष्पा भंडारी, पुष्कर मेहता आदि रहे।

भिकियासैंण के राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें लक्ष्मी मावड़ी पहले, लक्की असनोड़ा दूसरे, सपना मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. कमल किशोर, प्रो. गौरव कुमार, पीतांबर बिष्ट, सुभाष चंद्र, गणेश नाथ आदि रहे। वहीं स्याल्दे में चनौली के कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तराखंड के पारंपरिक लोक कला को छात्रों ने बोर्ड पर उतारा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भावना पाठक, सहायक अध्यापक कुलदीप चंद्र, एनएस बिष्ट, विजय गैरा, पुनीत भारतीय आदि रहे।

देहरादून में उपवा अल्मोड़ा की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट को विजेता ट्राफी देते राज्यपाल।

देहरादून में उपवा अल्मोड़ा की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट को विजेता ट्राफी देते राज्यपाल।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed