फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UPP will celebrate 12th Foundation Day today

आज 12वां स्थापना दिवस मनाएगी उपपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
UPP will celebrate 12th Foundation Day today
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवा? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी का 12वां स्थापना दिवस सोमवार को सुबह 11 बजे से गांधी पार्क अल्मोड़ा में मनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को घेरा। कहा कि उत्तराखंड की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

तिवारी ने बताया कि चिपको, वन बचाओ, नशा नहीं रोजगार दो जैसे आंदोलनों से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अस्तित्व में आई। संघर्ष के बल पर पार्टी ने अलग पहचान बनाई है। आगामी विधानसभा चुनाव संघर्षशील और वैचारिक ताकतों को साथ लेकर लड़ा जाएगा। जनता को एक मौका उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी को देना चाहिए। इस दौरान आनंदी वर्मा, गोपाल राम, किरन, नारायण राम, हीरा देवी, राजू गिरि, पूरन मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed