{"_id":"6922047aa64e486bd10629a4","slug":"uploading-fake-documents-will-cost-csc-operators-dearly-almora-news-c-232-1-shld1002-136788-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फर्जी दस्तावेज अपलोड करना सीएससी संचालकों को पड़ेगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फर्जी दस्तावेज अपलोड करना सीएससी संचालकों को पड़ेगा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। फर्जी दस्तावेज अपलोड करना सीएससी संचालकों को महंगा पड़ेगा। संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी और उनके लाइसेंस निरस्त होंगे। उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने सीएससी सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को आवेदकों के वास्तविक प्रमाण पत्र ही पोर्टल में ऑनलाइन करने को कहा, ताकि जाली प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हों।
स्टांप पेपर की बिक्री और प्रमाण पत्रों की निर्धारित फीस से शुल्क वसूलने की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को उप जिलाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक सीएससी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को केंद्र पर लाइसेंस और सरकार द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए निर्धारित शुल्क सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी निवास, जाति समेत अन्य सभी प्रमाण पत्रों के लिए आवेदक के मूल आवेदन पत्र को ही स्कैन करने के बाद पोर्टल में अपलोड करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज अपलोड करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी और उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि स्टांप पेपर की बिक्री और प्रमाण पत्रों की निर्धारित फीस से शुल्क वसूलने की भी शिकायतें मिल रही हैं। ऐसा करने वाले संचालकों के खिलाफ गुप्त रूप से जांच कराई जाएगी। दोषी संचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण में तहसीलदार ज्योति धपवाल और अन्य कार्मिक शामिल रहे।