फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UPA targets government for failure and VIP culture

Almora News: उपपा ने सरकार पर विफलता और वीआईपी संस्कृति को लेकर साधा निशाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
UPA targets government for failure and VIP culture
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की इन दिनों पूरे प्रदेश में परिवर्तन जनसंवाद यात्रा चल रही है। पार्टी के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात के खिलाफ एक मजबूत जनआधारित विकल्प तैयार करना है। पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड आज जल, जंगल, जमीन, रोजगार, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीर संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इन पर संवेदनहीन बनी हुई है।
विज्ञापन


जनसंवाद यात्रा के तहत पार्टी ने कोसी, सोमेश्वर, चनौदा, कौसानी, बैजनाथ और गरुड़ क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष पीसी तिवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए अंकिता हत्याकांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक असली वीआईपी का नाम सामने न आना सत्ता की मिलीभगत को दर्शाता है। वीआईपी संस्कृति लगातार मजबूत हो रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है और महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। वहां गोपाल, किरन, पूजा, दीक्षा, हर्ष काफर, दिनेश उपाध्याय, प्रकाश और लक्ष्मी बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed