{"_id":"5fe4cecc8ebc3e3d445e5ee9","slug":"two-women-arrested-with-ganja-almora-news-hld40858442","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों को गांजे संग किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों को गांजे संग किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बस में सवार दो युवतियों के पास से पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
ऑपरेशन नया सवेरा और एंटी ड्रग ड्राइव के तहत पुलिस की ओर से जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक भतरौंजखान पुलिस ने मोहान चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच हल्दूखाल धूमाकोट से रामनगर जा रही बस में सघन चेकिंग की गई।
बस में सवार उत्तर प्रदेश के धामपुर बिजनौर निवासी रिया पुत्री पवन कुमार और जैत्रा धामपुर निवासी अनामिका पुत्री रोहताश की चेकिंग की गई। युवतियों के पास तीन बैगों में 12.768 किग्रा गांजा मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। भतरौंजखान थाने में उनके खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
एसआई ललित सिंह ने बताया कि दोनों से पूछने पर उन्होंने धूमाकोट से गांजा खरीदकर काशीपुर और धामपुर बेचने ले जाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि इस साल युवतियों को तस्करी में पहली बार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सतपाल सिंह, महिला कांस्टेबल किरन, उपासना आदि शामिल थे।