फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two-wheeler rally to end reservation in promotions

प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने को निकाली दुपहिया रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler rally to end reservation in promotions
प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में दोपहिया वाहन रैली निकालते कर्मचार - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रोन्नति में लागू आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कार्मिकों ने रविवार को भी गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। आंदोलन के समर्थन में जनरल और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों ने शहर के मार्गों से होते हुए दोपहिया वाहन रैली भी निकाली। रैली में कर्मचारी नारेबाजी कर सरकार से आरक्षण समाप्त करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सरकारी विभागों के सामान्य और ओबीसी वर्ग के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर डटे हुए हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद काफी संख्या में कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य संवर्गों के कार्मिकों ने गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की।
विज्ञापन

अपराह्न कर्मचारियों ने एसएसजे परिसर गेट से मालरोड, एनटीडी, धारानौला आदि मार्गों से होते हुए दोपहिया वाहन रैली निकाली, जो चौघानपाटा में समाप्त हुई। धरने और दोपहिया वाहन रैली में यूनियन के जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, सचिव दिगंबर फुलोरिया, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक, बीडीओ पंकज कांडपाल, प्रमोद कुमार पांडे, निर्मल जोशी, अनुराग साह, अभय राज साह, कुलदीप सिंह, सत्येंद्र भोज, सुनील बिष्ट, गौरव बिष्ट, प्रहलाद रावत समेत विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed