{"_id":"67821b1b556778bbd5092310","slug":"two-arrested-almora-news-c-232-1-shld1002-122681-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चालक का सिर फोड़ने के मामले में दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चालक का सिर फोड़ने के मामले में दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडो को भी बरामद किया
अल्मोड़ा। दन्यां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में खाने के लिए रुके पिकअप चालक का सिर फोड़ने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त डंडो को भी बरामद किया है।
सुभाष सिंह निवासी काफली के दन्यां थाने में दी तहरीर के मुताबिक उसका चचेरा भाई प्रदीप सिंह निवासी काफली बुधवार को पिकअप लेकर काफलीखान से रुद्रपुर को जा रहा था। रात करीब 8:30 बजे देवनाथल के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुका था। इस दौरान बालम सिंह गैडा और नीरज रौतेला दोनों निवासी नौगाव पोस्ट नायल तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा प्रदीप सिंह की गाडी के पास आए और गालीगलौज करने लगे। प्रदीप सिंह के विरोध करने पर बालम और नीरज ने प्रदीप को वाहन से बाहर खींच कर लाठी डंडो से उसके सिर और शरीर पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। थाना दन्या में धारा 109(1)/352 बीएनएस में केस दर्ज हुआ था। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि जानलेवा हमले के अभियुक्त बालम सिंह गैड़ा और नीरज रौतेला को देवनाथल इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त डंडो को बरामद किया।