{"_id":"5e88b2ad8ebc3e77392205ca","slug":"tripal-death-in-bhikiyasain-almora-news-hld3792341177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
भिकियासैंण तहसील से सात किमी दूर दुगोलीबाग के समीप रामगंगा नदी में डूबे युवाओं का रेस्क्यू करते ?
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण से सात किलोमीटर दूर दुगोलीबाग में रामगंगा नदी में नहाते समय फलसों के तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को नदी से निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक फलसों निवासी विरेंद्र रौतेला (28) पुत्र ख्याल सिंह, दीपक रौतेला (19) पुत्र कृपाल सिंह, चंदन सिंह रौतेला (25) पुत्र प्रताप सिंह शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास दुगोलीबाग में रामगंगा नदी में नहा रहे थे। कुछ ही देर में तीनों युवक नदी के भंवर में फंसते चले गए और गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा भरा। इसकी सूचना तीनों के परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही तीनों के घरों में कोहराम मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया, जहां रानीखेत से पहुंचे डॉक्टरों ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। रेस्क्यू के समय घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह, प्रभारी तहसीलदार हेमंत मेहरा, दिवान गिरि गोस्वामी, चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह सामंत और दीपक बिष्ट आदि थे।
शायद नियति को यही था मंजूर
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कोरोना वायरस के खौफ के बीच लॉकडाउन के दौरान जहां पूरे देश के लोग घरों में रह रहे हैं वहीं कई लोग इसका पालन नहीं कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन युवाओं ने लॉकडाउन का पालन किया होता तो यह घटना नहीं होती। शायद नियति को यही मंजूर था और तीनों युवा घरों से करीब 20 किमी दूर नहाने नदी तक पहुंच गए।