{"_id":"6a9c61952a53402d6d0f93fa","slug":"tribute-paid-to-immortal-martyrs-on-martyrs-day-in-khumar-almora-news-c-232-1-alm1015-148259-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खुमाड़ में शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खुमाड़ में शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
Sun, 06 Sep 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खुमाड़ इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती लोक गायिका माया उपाध्याय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। खुमाड़ स्थित शहीद स्मारक में शनिवार को शहीद दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले दो सगे भाइयों गंगाराम और खीमानंद समेत बहादुर सिंह व चूड़ामणि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्हीं वीर सेनानियों के बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्रता और अपने अधिकारों के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने खुमाड़ शहीद स्मारक समिति की मांगों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद खुमाड़ इंटर कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा कि खुमाड़ के वीर सेनानियों की देशभक्ति और संघर्ष से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने अपनी कुमाऊं यात्रा के दौरान इसे ‘कुमाऊं की बारदोली’ की संज्ञा दी थी। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से खुमाड़ शहीद दिवस को मुख्यमंत्री की ओर से राजकीय मेले के रूप में स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोक गायिका माया उपाध्याय, लोक गायक मुकेश कठायत और संजय आर्या ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। माया उपाध्याय ने ‘ओ माया मेरे कान में डबल झुमका’, ‘हाय काकड़ी झिलमा’ और ‘आंख्यों में सुरमा’ समेत कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति और लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया।
जल्द बनेगा नया शहीद स्मारक
शहीद स्मारक समिति ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रस्तावित नए शहीद स्मारक के निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक महेश जीना ने कहा कि मुख्यमंत्री की कोई भी घोषणा कोरी नहीं है। स्मारक निर्माण में जगह की कमी और कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यदायी संस्था बदलकर नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सल्ट के अमर शहीदों को समर्पित भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सल्ट विधायक महेश जीना, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, दर्जा राज्य मंत्री पीसी नैनवाल, दायित्वधारी महेश्वर सिंह मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त, किसान आयोग सदस्य देवी दत्त शर्मा, श्रम बोर्ड सदस्य सुरेश कड़ाकोटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल शाही, खुमाड़ शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष बासवानंद खर्कवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, करन जीना, गिरधर राणा, जयपाल रावत, विक्रम बिष्ट, गुड्डी देवी, सुशीला भंडारी, गणेशी देवी, प्रेमा देवी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी रिंकु बिष्ट, तहसीलदार आबिद अली, थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद और थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर शहीदों को किया नमन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुमाड़ स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समर्थकों के साथ पोखरी-जेठुना में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत और उनके पुत्र एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित रावत ने किया।
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने सल्ट के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए यहां के वीरों ने अदम्य साहस और त्याग का परिचय दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित रावत ने कहा कि खुमाड़ के वीर सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन्हीं अमर शहीदों की स्मृति में हर वर्ष शहीद दिवस मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
पोखरी-जेठुना में आयोजित आमसभा में लोक गायक इंद्र आर्या और रमेश बाबू गोस्वामी ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगीतों पर मौजूद लोग झूम उठे। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी घनानंद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शंभू सिंह रावत, शोबन सिंह बोरा, महेंद्र कड़ाकोटी, प्रकाश बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।