{"_id":"6c0e4774185641d8d2c9d43da7394f02","slug":"treasury-officials-did-not-agree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे हटने को तैयार नहीं कोषागार कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछे हटने को तैयार नहीं कोषागार कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रेड वेतन की मांग को लेकर जिला कोषागार और उपकोषागारों के अधिकारी, कर्मचारी 16वें दिन भी बेमियादी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारियों की हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेन देन ठप पड़ा है।
विज्ञापन
कोषागार कार्यालय परिसर प्रांगण में हुई हड़ताली कर्मचारियों की सभा में वक्ताओं ने कोषागार सहायक लेखाकारों और कोषागार लेखाकारों को संशोधित ग्रेड वेतन दिए जाने संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग की। कर्मचारियों की हड़ताल से हर रोज लेनदेन बाधित है। हड़ताल के चलते स्टांप भी जारी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
धरने पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह भोज, जिला महामंत्री जगतमोहन जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मदनमोहन पांडे, प्रेम राम, हरीश चंद्र पंत, राजेंद्र कुमार पंत, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, राजेंद्र कुमार वर्मा, अनिल कुमार जोशी, भवान सिंह बिष्ट, नवीन पांडे, मनोज जोशी, प्रमोद जोशी, इरफान खान, बहादुर सिंह करायत, इंद्र सिंह, मिथिलेश आगरी, प्रभुपाल टम्टा आदि बैठे। इधर उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष जीवन तिवारी ने कोषागार कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन