फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mohan Lal Tamta, former Finance Controller of the medical college, passes away.

Almora News: मेडिकल कालेज के पूर्व वित्त नियंत्रक मोहन लाल टम्टा का निधन

Mon, 21 Sep 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mohan Lal Tamta, former Finance Controller of the medical college, passes away.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा से सेवानिवृत पूर्व वित्त नियंत्रक मोहन लाल टम्टा (64) का निधन हो गया है। उनकी स्थानीय विश्वनाथ घाट में अंत्येष्टि की गई। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

दुगालखोला निवासी पूर्व वित्त नियंत्रक मोहन लाल टम्टा नवंबर 2022 में मेडिकल कालेज अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त हुए थे। वह जिला पंचायत अल्मोड़ा के अपर मुख्य अधिकारी के अलावा डीआरडीए के परियोजना निदेशक पद पर भी कार्यरत रहे थे। उन्हें कविता लेखन का भी शौक था। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। 18 सितंबर को दुगालखोला निवास में उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी कमला टम्टा, दो पुत्रों डॉ. लोकेश कुमार टम्टा, धर्मेंद्र टम्टा समेत दो विवाहित पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी, अधिवक्ता महेश चंद्र, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक पीसी तिवारी, सज्जन लाल टम्टा, नारायण राम आर्य आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed