फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Training has given to employees.

सल्ट उपचुनाव की मतगणना के लिए कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Training has given to employees.
प्रशासन ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना दो मई को राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में होगी। मंगलवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी सभागार में 84 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मतगणना अधिकारी, गणना पर्यवेक्षक और माईक्रो ऑबजर्वर शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मतगणना को त्रुटिरहित संपन्न करने के लिए कार्मिको को सतर्कता और सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है। मतगणना कार्यों को पूरी तत्परता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सभी नियमों का पालन किया जाएगा। मतगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मंगलवार को 25 कार्मिकों को उदयशंकर नाट्य अकादमी में टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चंद ने कहा कि मतगणना का कार्य दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतगणना के लिए कुल 13 टेबिल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना अधिकारी और माइक्रो आब्जर्बर तैनात रहेंगे। मतगणना स्थल पर बिना अनुमति पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि सर्वप्रथम ईवीएम कंट्रोल यूनिट द्वारा मतगणना सील का मिलान 17-सी फॉर्म से किया जाएगा। इसके बाद टोटल बटन दबाकर कुल मतदाता संख्या का मिलान 17-सी फॉर्म से करना होगा। मतगणना कार्मिकों को कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट पर्चियों की गणना का प्रशिक्षण दिया गया। वहां सीडीओ नवनीत पांडे, एआरओ शिप्रा पांडे, डॉ. हेम जोशी, विद्या कर्नाटक, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed