{"_id":"6824dafdd8c7bcf719091cad","slug":"traffic-jam-on-lower-mall-road-passengers-and-tourists-are-troubled-almora-news-c-232-1-shld1003-128111-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोअर माल रोड पर जाम, यात्री पर्यटक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोअर माल रोड पर जाम, यात्री पर्यटक रहे परेशान
Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर के लोअर माल रोड में लगा जाम। संवाद
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों पर जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। यहां आए दिन लगने वाले जाम से यात्रियों के साथ राहगीर परेशान हो रहे हैं। बुधवार को नगर की प्रमुख सड़क लोअर माल रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क पर दो पहिया से लेकर चौपहिया वाहन रेंगते रहे।
आधे घंटे बाद किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खोला तब जाकर पर्यटक और यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके। नगर में सड़क किनारे वाहनों का पार्क होना आए दिन जाम का कारण बन रहा है लेकिन इससे मुक्ति दिलाने के ठोस उपाय नहीं हो रहे। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण सड़क पर जाम लगा। पुलिस ऐसे वाहन चालकों का चालान कर रही है। संवाद