{"_id":"6ad7aedea9d5d09a450adc71","slug":"durga-puja-festival-concludes-with-the-immersion-of-idols-in-the-ramganga-river-almora-news-c-232-1-alm1019-150139-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न
Tue, 20 Oct 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संकल्प एक परिवार द्वाराहाट की ओर से मुख्य बाजार स्थित कुलदेवी मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने माता की मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद चौखुटिया स्थित रामगंगा नदी में मूर्ति का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
इस दौरान माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मूर्ति के साथ यजमान गिरिश भट्ट और गीता भट्ट, संयोजक अनिल चौधरी काकू, सुनील भट्ट, विनय बंटी भट्ट, युगल किशोर शेरा, महेंद्र मैनाली, शैलू साह, परीक्षित चौधरी और आशुतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों के काफिले के साथ चौखुटिया पहुंचे। यहां रामगंगा नदी में विधि-विधान से मूर्ति विसर्जन किया गया।