फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Athletes from the district bagged six medals in an archery competition.

Almora News: जिले के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में झटके छह पदक

Tue, 20 Oct 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Athletes from the district bagged six medals in an archery competition.
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक के साथ मौजूद अल्मोड़ा के ​खिलाड़ी और अन्य
अल्मोड़ा। खेल विभाग में तैनात तीरंदाजी के कोच विजय मेहरा की मेहनत आखिरकार रंग लाई। कोच मेहरा से प्रशिक्षण पाकर जिले के खिलाड़ियों ने पहली बार तीरंदाजी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक झटके।
विज्ञापन

न्यू टिहरी में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के कंपाउंड राउंड में विक्रम सिंह, भीम, राहुल और रनवीर सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक झटका। वहीं पुरुष वर्ग के कंपाउंड इंडिविजुअल में भीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इंडियन राउंड मिक्स टीम में दीपक और तोषी जनार्दन की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग के इंडियन राउंड में तोषी जनार्दन, तनुजा जोशी और चित्रांगदा की जोड़ी ने रजत पदक जीता। इंडियन राउंड के महिला ओलंपिक में तोषी जनार्दन ने रजत पदक झटका। वहीं महिला वर्ग के इंडियन राउंड इंडिविजुअल में तोषी जनार्दन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच विजय मेहरा ने बताया कि तोषी 33 इंडियन राउंड राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में और भीम 22वीं कंपाउंड राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीएम अंशुल सिंह, डीएओ महेशी आर्या, कोच विक्रम सिंह, कैलाश मेहरा, राजेंद्र सिंह राणा, संजय अधिकारी, हरीश गोस्वामी, पूजा मेहरा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed