फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Those in power are trying to divide society and suppress public voice: Bhoj

सत्ता में बैठे लोग समाज को बांटने और जन आवाज को दबा रहे हैं : भोज

Sun, 28 Dec 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 28 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Those in power are trying to divide society and suppress public voice: Bhoj

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस का स्थापना दिवस चौघानपाटा स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को धूमधाम से मनाया गया।वक्ताओं ने कहा कि आज जब देश लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और आर्थिक समानता की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है, जबकि आज सत्ता में बैठे लोग समाज को बांटने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और जन-आवाज़ को दबाने में लगे हुए हैं। उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पर्वतीय राज्य में बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उसका मजबूत विकल्प बनकर तैयार खड़ी है। 140 वर्षों का कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और जनहित के संघर्ष का इतिहास है। यह पार्टी किसी व्यक्ति या सत्ता की लालसा से नहीं, बल्कि देश के विचार और संविधान की रक्षा की प्रतिबद्धता से चलती है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अब पूरी मजबूती से शुरू हो चुकी है। वहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, जिला महामंत्री गीता मेहरा, जिला महामंत्री जया जोशी, पूर्व अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी, एनडी पांडे, मनोज विष्ट, आनंद राम, गोविंद मेहरा, किरन आर्या, फ़हीमउद्दीन, देव सिंह कनवाल कुंदन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रानीखेत में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1885 में स्थापित कांग्रेस पार्टी ने दादाभाई नौरोजी, सुरेंद्रनाथ बनर्जी, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में देश को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सभी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उमेश भट्ट, कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, सोनू सिद्दीकी, विश्व विजय सिंह माहरा, चंदन बिष्ट, हबीब अहमद, प्रदीप रावत, रमेश पंत, गोविंद राम, जितेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

28एएलएम14पी- अल्मोड़ा में कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंचासीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य।संवाद
28एएलएम15पी- स्थापना दिवस के अवसर पर रानीखेत में मौजूद लोग। स्रोत- कांग्रेस
.................
उत्तरायणी मेले में जुटेंगे कांग्रेस के प्रदेश के दिग्गज
स्थापना दिवस, उत्तरायणी मेले में राजनीतिक मंच सजाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। आगामी ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में पार्टी की ओर से भव्य राजनीतिक मंच लगाने का निर्णय लिया गया।
रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की स्थापना और देश की आजादी में किए गए संघर्ष के बारे में बताया। इस मौके पर आयोजित बैठक में 14 जनवरी से शुरू होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मेले में कांग्रेस का राजनीतिक मंच में प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं को आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित किया गया इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, बालकृष्ण, कुंदन गोस्वामी, केवलानंद जोशी, ललित गिरी गोस्वामी, बलवंत राम, दीपक सिंह गड़िया, चामू सिंह देवली, विनोद कुमार पाठक, ललिता बिष्ट और गोविंद बिष्ट आदि मौजूद रहे।


.......फोटो 28 बीजीएस 03 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed