फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thieves in Chamoli village

चमोली गांव में चोरों का धावा

Fri, 16 Mar 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 16 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves in Chamoli village
चमोली गांव में चोरों का धावा - फोटो : अमर उजाला

ताड़ीखेत ब्लॉक के चमोली गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने तीन घरों में हाथ साफ की 3.80 लाख रुपये के जेवरात और नकदी साफ कर ली, जिन घरों में चोरियां हुई हैं, वह लोग दूसरे घरों में सो रहे थे और इन कमरों में ताले नहीं लगे थे। शुक्रवार सुबह भवन स्वामियों ने दरवाजे खुले और संदूक टूटे देखे तो गांव में खलबली मच गई। सूचना पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात चमोली गांव निवासी गोधन सिंह पुत्र कुंवर सिंह पत्नी के साथ भवन में में सोए थे। इससे ही सटे दूसरे भवन में ताला नहीं लगाया था। चोरों ने दरवाजे खोलकर संदूक के ताले तोड़ दिए। भवन स्वामी के अनुसार चोरों ने दो तोले का मंगलसूत्र, डेढ़ तोले का शीशफूल, एक तोले का कर्णफूल, तीन तोले की पौजी, एक तोले की नथ, चांदी के पायल चुरा लिए, 50 हजार रुपये की नकदी भी उड़ा ली।
विज्ञापन


इसी गांव के कुबेर सिंह पुत्र भगोत सिंह भवन के प्रथम तल में सोए थे, दो मंजिले के कमरे में ताला नहीं लगा था, चोरों ने बक्से का ताला तोड़ा और 30 हजार रुपये उड़ा लिए। कोतवाल सिंह पुत्र मोहन सिंह के भी दो भवन हैं। भवन में चोर घुसे वहां भवन स्वामी नहीं रहता है, ताले खुले होने के कारण चोरों ने अंदर घुसकर वहां सामान बिखेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सिंह के यहां से नकदी या जेवर साफ नहीं हुए हैं। नायब तहसीलदार मोहन सिंह भोजक, राजस्व उप निरीक्षक विनोद टोलिया, जगदीश नेगी आदि ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीण कुबेर सिंह ने बताया कि गांव में 90 साल बाद पहली बार चोरी का मामला हुआ है।

राजस्व पुलिस ने झेला विरोध

शुक्रवार सुबह चोरी का मौका मुआयना के लिए पहुंची राजस्व टीम के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट नहीं होने के कारण उन्हें हल्का विरोध झेलना पड़ा। बाद में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम वहां पहुंची। चमोली की प्रधान भगवती गोस्वामी, उपराड़ी प्रधान प्रदीप चंद्र बिष्ट, तस्वाड़ की प्रधान कैलाशी देवी ने राजस्व पुलिस से तत्काल चोरियों का खुलासा करने की मांग उठाई है।


एक साल पहले हुई चोरियों का खुलासा नहीं हुआ 

एक साल पहले भी क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरियां हुईं थीं। मजखाली, द्वारसों, गनियाद्योली और रानीखेत नगर में भी कई घरों के सिलसिलेवार चोरियां हुई, लेकिन आज तक अधिकांश चोरियों का खुलासा नहीं हो सका है। चोरियां होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed