फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There is no such thing as government in Uttarakhand

उत्तराखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is no such thing as government in Uttarakhand
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार जनता की भीषण आपदा में भी सुध नहीं ले रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में लाखों की तादाद में लौटे लोगों के प्रति सरकार का रवैया नकारात्मक रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के हित में कार्य करना होगा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात अल्मोड़ा पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। बेरोजगारों के लिए भी भाजपा सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में अल्मोड़ा के विकास के लिए फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, मेडिकल कालेज, पेयजल योजना, साइंस सिटी पार्क, चिड़ियाघर, बंदरबाड़ा, अंर्तराज्यीय बस अड्डा आदि स्वीकृत किए। भाजपा ने सत्ता में आने पर यह सभी कार्य रोक दिए। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन

वहां जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी, पूरन रौतैला, तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बोरा, प्रीति बिष्ट, संगम पांडे, अरुण वर्मा, गीता मेहरा, सिकंदर पवार, जीवन भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर किया भव्य स्वागत
अल्मोड़ा। महीनों बाद अल्मोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एनटीडी, बाड़ेछीना और अल्मोड़ा में जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में देर रात एनटीडी के समीप काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम हरीश रावत का भव्य स्वागत किया। पूर्व सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत कर कांग्रेस को सत्ता में काबिज कराने के लिए पूर्ण शक्ति से कार्य करें। बाड़ेछीना में सीएम का पूर्व विधायक मनोज तिवाड़ी, पूर्व प्रमुख धरम सिंह मेहरा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, प्रताप राम, देव राम, दीपक जोशी, मनोज बिष्ट, खड़क राम, दीपक भट्ट, कमल भट्ट, चंद्र शेखर पांडे, भगवती मटेला, भुवन पांडे, दीपक सनवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed