{"_id":"688e52a8c2430f9c6e0aa8c6","slug":"then-the-school-bus-carrying-overcrowded-children-was-seized-almora-news-c-232-1-shld1003-131771-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फिर बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जा रही स्कूली बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फिर बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जा रही स्कूली बस सीज
Sat, 02 Aug 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। परिवहन विभाग की ओर से शनिवार सुबह से स्कूली वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। द्वाराहाट क्षेत्र में विभागीय टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस को सीज कर दिया। सात अन्य स्कूली बसों में ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई जिस पर चालान की कार्रवाई की गई।
संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी अनीता चंद्र ने बताया कि अभियान के तहत 59 वाहनों के चालान किए गए। इनमें स्कूली बसों के अलावा निजी वाहन, टैक्सी, पिंक वाहन आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मानकों के अनुरूप परिवहन व्यवस्था बनाए रखना है।
अभियान में आरटीओ रश्मि भट्ट, आरटीओ मुकेश चंद्र जोशी, कर अधिकारी अखिलेश चौहान आदि शामिल रहे।