{"_id":"60f07ecd8ebc3eec6e294443","slug":"the-villagers-jumped-in-joy-when-the-bus-reached-diari-for-the-first-time-almora-news-hld4313068149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार दियारी पहुंच बस तो खुशी में झूमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार दियारी पहुंच बस तो खुशी में झूमे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। लंबे समय से बदहाल धौलछीना-दियारी मोटरमार्ग में अब यात्रियों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन मोटर-मार्ग के द्वितीय चरण का कार्य पूरा हुआ। बृहस्पतिवार को मोटरमार्ग में ट्रायल के रुप में बस का सफल संचालन किया गया। पहली बार दियारी गांव में बस पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी से झूम उठे। सड़क दुरुस्त होने से क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों को इसका लाभ मिलने लगा है।
लगभग तीन करोड़ छह लाख रुपये की लागत से धौलछीना-दियारी छह किमी मोटरमार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने केएमओयू की बस को दियारी गांव तक पहुंचा कर सड़क का अंतिम ट्रायल लिया। सहायक अभियंता हेम जोशी ने बताया कि संबंधित ठेकेदार ही अगले पांच सालों तक सड़क की देखरेख करेंगे। सड़क दुरुस्त होने से काचुला, टांगणी, पत्थर खानी, दियारी, सगबडा, बमनगांव, रुपीकूडा के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलने लगा है। बस ट्रायल के दौरान पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता हेम जोशी, अपर सहायक अभियंता गौरव बिष्ट, देवकीनंदन जोशी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।