फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The sum of Rs 5100 given to the victims of the Sumaghat accident in Kerala disaster victims

सुमगढ हादसे के पीड़ित ने केरल आपदा पीड़ितों को दी 5100 की राशि

Sat, 15 Sep 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 15 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
The sum of Rs 5100 given to the victims of the Sumaghat accident in Kerala disaster victims
बागेश्वर में रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन को चेक सौंपता सुमगढ़ आपदा पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
 आपदा का दर्द सौंग निवासी नंद किशोर मिश्रा से बेहतर कौन जान सकता है। वर्ष 2010 के सुमगढ़ हादसे में नंद किशोर मिश्रा ने अपनी दो बेटियों व एक बेटे सहित तीन मासूमों को खो दिया था। अब केरल में आई भीषण आपदा से उनका जख्म हरा हो गया है। उन्होंने केरल आपदा पीड़ितों के लिए 5100 की राशि जुटाकर केरल भेजी है।  
विज्ञापन


18 अगस्त 2010 को आई भीषण आपदा में नंद किशोर मिश्रा ने अपने तीन बच्चों को खो दिया था। सरस्वती शिशु मंदिर तप्तकुंड, सुमगढ़ में पढ़ रहे गौरव मिश्रा, उर्मिला मिश्रा तथा योगिता मिश्रा स्कूल के मलबे में जिंदा दफन हो गए थे। इस हादसे में स्कूल के कुल 18 बच्चों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई थी। हाल ही में केरल में आई आपदा ने मिश्रा के जख्मों को हरा कर दिया है। केरल आपदा के बाद से नंदकिशोर का मन केरल जाकर मदद करने का था, लेकिन पारिवारिक तथा वित्तीय कारणों से वह केरल नहीं जा सके, लेकिन उन्होंने निजी प्रयासों से ही 5100 की राशि जुटाकर केरल आपदा पीड़ितों के लिए भेजी है।
विज्ञापन

 
उक्त राशि का चेक उन्होंने रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन अशोक लोहुमी को सौंपा है। सौंग में दुकान चला रहे मिश्रा ने बताया कि वह अब प्रतिदिन 50 रुपए केरल आपदा पीड़ितों के लिए जमा करेंगे। बाद में केरल भेजकर प्रभावितों की मदद करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed