फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The speed of vehicles stopped due to the jam in Bhikiyasain, the passengers were in trouble

Almora News: भिकियासैंण में लगे जाम से थमी रही वाहनों की रफ्तार, यात्री बेहाल

Tue, 11 Apr 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles stopped due to the jam in Bhikiyasain, the passengers were in trouble
भिकियासैंण में भूमिया मंदिर मोड़ पर इस तरह लगा रहा लंबा जाम।। संवाद
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-रामनगर-बदरीनाथ हाईवे पर भिकियासैंण मुख्य बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है। यहां आए दिन जाम लगने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय व्यापारी भी परेशान हैं। मंगलवार सुबह यहां लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्री बेहाल रहे। उन्हें वाहनों में बैठक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भिकियासैंण में भूमिया मंदि मोड पर सुबह से ही लगे जाम के झाम से यात्री परेशान रहे। यहां आधे घंटे तक एक किमी से अधिक लंबा जाम लगा रहा। वाहनों के पहिए थमे रहे और वे सड़क पर रेंगते नजर आए। ऐसे में यात्रियों को गर्मी के बीच वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। आधे घंटे बाद जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और वे अपने गंतव्य को रवाना हो सके। पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से यहां आए दिन जाम की समस्या पैदा हो रही है। बावजूद इसके यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास नहीं हो रहे, जिससे स्थानीय लोगों व व्यापारियों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed