फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The school celebrated

लस्का कमर बांधा हिम्मता का सांझा

Sun, 26 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 26 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
The school celebrated
स्कूल का समारोह मनाया - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोट्यूड़ा (ताल) के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली के साथ ही असमी, राजस्थानी पंजाबी आदि लोकनृत्य प्रस्तुत किए। राजकीय मॉर्डन प्राथमिक स्कूल कोट्यूड़ा के वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने ऐसा समा बांधा कि लोग तालियां बजाते रहे गए। बच्चे प्रस्तुति से यह संदेश देने में सफल रहे कि वे किसी भी मायने में नामी पब्लिक स्कूल से कम नही हैं।

विज्ञापन


बच्चों ने असम के बीहू पर्व के मौके पर किया जाने वाला नृत्य काफिया फूलड़ा जानोई, कुमाऊंनी गीत नी मारो लटका, हिमा ह्यूं पड़ो डाना, लस्का कमर बांधा के अलावा राजस्थानी, पंजाबी आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, प्रो. डॉ. ईश मिश्रा, डॉ. विनोद रावत, डॉ. नवीन जोशी आदि ने शुभारंभ किया। संयोजक प्रधानाध्यापक दिनेश रावत ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


संचालन मीना शर्मा ने किया। अतिथियों के अलावा शिक्षक गंभीर सिंह आदि ने विचार रखे। वहीं जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, गजेंद्र नेगी, बीआरसी समन्वयक चंद्रादत्त पांडे, चतुर सिंह पटवाल, गिरीश भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट, रामबहादुर आदि थे। चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक मॉडर्न स्कूल कोट्यूड़ा के बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा गया। इसके लिए अतिथियों को चाय कुल्हड़ में दी तो आलू के गुटके पत्तल के दौने में परोसे। स्कूल के इस प्रयास की लोगों ने खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed