{"_id":"6b07329ac0ffa65d7206432d","slug":"the-pcs-preliminary-examination-will-be-held-on-the-29th-2479-candidates-will-take-the-exam-across-nine-centers-almora-news-c-232-1-alm1019-151456-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पीसीएस-प्री परीक्षा 29 को होगी, नौ केंद्रों पर 2479 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पीसीएस-प्री परीक्षा 29 को होगी, नौ केंद्रों पर 2479 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Thu, 26 Nov 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 29 नवंबर को आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2479 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।
बैठक में एडीएम ने सभी नामित मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की तलाशी और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही परीक्षा कक्षों में कार्मिकों की ड्यूटी आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी लगाने के साथ ही पेयजल, शौचालय, फर्नीचर और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी। एडीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर जसमीत कौर, वर्षा जोशी, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
