{"_id":"66328169a8814a50ed092d97","slug":"the-pandal-echoed-with-jai-shri-ram-with-the-killing-of-ravana-almora-news-c-232-1-shld1003-111376-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रावण वध के साथ जय श्रीराम से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रावण वध के साथ जय श्रीराम से गूंजा पंडाल
Wed, 01 May 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोविन्दपुर की रामलीला में रावण के पुतले का हुआ दहन। संवाद
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के गोविंदपुर के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित रामलीला के दसवें दिन रावण वध प्रसंग का मंचन किया गया। रावण वध के साथ ही पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला में अहिरावण वध, राम सीता लक्ष्मण का अयोध्या आगमन, मंदोदरी विलाप, विभीषण का राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। दीक्षा तिवारी ने राम, निशा भंडारी ने लक्ष्मण, लता भंडारी ने सीता, कैलाश तिवारी ने रावण, चंद्रशेखर जोशी ने हनुमान, राजेश तिवारी ने मेघनाद, नीरज जोशी ने कुंभकर्ण के पात्र की भूमिका निभाई। वहां पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, कोषाध्यक्ष नंदन सिंह, नीरज जोशी, हेमचंद्र पांडे, गणेश बिष्ट, रमेश लोहनी, रमेश भंडारी, सुंदर डांगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन