फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The one and a half months after the double murder was not disclosed

दोहरे हत्याकांड का डेढ़ माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Thu, 09 Jun 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 09 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
The one and a half months after the double murder was not disclosed
अपराध - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भनोली तहसील के दूरस्थ सिंधिया मल्ला गांव में करीब डेढ़ माह पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। हत्यारों ने घर के भीतर ही वृद्धा मां और विवाहिता बेटी की हत्या कर दी थी। जघन्य घटना को देखते हुए डीएम ने यह मामला तत्काल ही राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंप दिया था। पर अब तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनका पता तक नहीं लग सका है।

विज्ञापन


सिंधिया मल्ला गांव में 19 अप्रैल की रात एकांत घर में बचुली देवी (86) पत्नी जगत सिंह और उनकी विवाहिता पुत्री गोपुली देवी (50) की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे गोपुली देवी के कर्णफूल और गलोबंद भी चुरा ले गए थे। घटना स्थल से कुछ दूरी पर रहने वाले वृद्धा के पुत्र पूरन सिंह को 20 अप्रैल की सुबह घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की फिंगर एक्सपर्ट यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया और फिंगर प्रिंट लिए गए। दन्यां थानाध्यक्ष आरएस बोहरा ने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए एसओजी, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए कई टेलीफोन नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया गया है, लेकिन अभी तक पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस टीमें इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed