फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The jawan reached Almora from Assam after traveling 2060 km cycle

2060 किमी साइकिल का सफर तय कर असम से अल्मोड़ा पहुंचा जवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The jawan reached Almora from Assam after traveling 2060 km cycle
जवान पंकज मेहता के अल्मोड़ा पहुंचने पर उनका स्वागत करते सीओ वीर सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय वायुसेना के जवान जिले के महतगांव निवासी पंकज मेहता शनिवार को साइकिल से 2060 किमी का सफर तय कर अल्मोड़ा पहुंचे। असोम से उत्तराखंड का सफर तय कर यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

‘फिट इंडिया हिटो पहाड़’ थीम पर जिले के महतगांव निवासी वायुसेना में तकनीशियन के पद पर तैनात पंकज मेहता असोम से उत्तराखंड तक साइकिल से यात्रा का निर्णय लिया। 13 सितंबर को उन्होंने तेजपुर से यात्रा शुरू की। ट्रैकिंग और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने असोम से अपने गांव तक साइकिल यात्रा की। शनिवार को 2060 किमी यात्रा पूरी कर वह अल्मोड़ा पहुंचे। यहां विवेकानंद कॉर्नर में खेल संघों, खिलाड़ियों के अलावा डीएसपी वीर सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके इस फैसले से पर्यटन और यहां की संस्कृति को भी एक अलग पहचान मिलेगी। उनकी इस यात्रा ने लोगों को प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, साहसिक पर्यटन और संस्कृति को बाहरी राज्यों के लोगों तक पहुंचाना था। इससे वह सभी को पहाड़ों की ओर लौटने का भी संदेश दे रहे हैं। यहां सीओ वीर सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, बीएम मनकोटी, भरत साह, जयमित्र बिष्ट, दीपक शाही, दीपक वर्मा, किशन लाल, गोकुल शाही, किशन खोलिया, जगमोहन फर्त्याल, सुरेश कनार्टक, गोकुल मेहता, अमरनाथ सिंह रजवार, नंदन रावत, मयंक कपूर, राजेंद्र, डॉ. अखिलेश कुमार, वंदना सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज का महतगांव पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत
अल्मोड़ा। वायु सेना के जवान पंकज मेहता के साइकिल से महतगांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। वह दो हजार किमी से अधिक की दूरी साइकिल से तय कर अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचे पंकज ने कहा कि पहाड़ों की संस्कृति से उन्हें यह प्रेरणा मिली है। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों के लोगों को उत्तराखंड के पहाड़ों की संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से यहां की यात्रा कर तमाम तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर आने के लिए भी आमंत्रित किया। इस मौके पर गोपाल सिंह मेहता, बलवंत सिंह मेहता, गोकुल सिंह मेहता, वीरेंद्र सिंह मेहता, अजय सिंह मेहता, बालम मेहता, दिग्विजय मेहता, सुरेंद्र सिंह मेहता, अमित मेहता, मनीष मेहता, मनोज मेहता, महिपाल मेहता, कैलाश मेहता, आशु मेहता, कमला मेहता, पूरन मेहता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed