फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The hard work of the farmers is being wasted due to the closure of the cold store.

Almora News: कोल्ड स्टोर बंद होने से बर्बाद हो रही है किसानों की मेहनत

Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The hard work of the farmers is being wasted due to the closure of the cold store.
राजेंद्र धानक
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सरकार एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रही है। वहीं दूसरी ओर जिले के मटेला में स्थित कोल्ड स्टोर को बंद करने से यहां के किसानों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। कोल्ड स्टोर में ताला लगने से किसान अपनी उपज का भंडारण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरी में बिचौलियों को औने-पौने दामों में उपज बेचनी पड़ती है। इसके अलावा कई बार उपज उचित भंडारण की व्यवस्था न होने से बर्बाद भी हो जाती है।
जिले के मटेला में वर्ष 1992 में कोल्ड स्टोर का निर्माण किया गया था। किसान यहां आलू, प्याज, फल सहित अपनी अन्य उपज का आसानी से भंडारण करते हुए उसे सुरक्षित रखते थे। बाद में इस कोल्ड स्टोर को एक निजी संस्था को सौंप दिया गया जो कुछ समय बाद ही बंद हो गया। तब से आज तक इस कोल्ड स्टोर के ताले नहीं खुल सके हैं जिससे किसान परेशान हैं। वे अपनी उपज का सुरक्षित भंडारण नहीं कर पा रहे हैं और उसे औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन

आलू, मटर, आडू, पुलम का होता है उत्पादन
अल्मोड़ा। जिले में 4624 हेक्टेयर में किसान आलू, मटर, मूली, फ्रास बीन, प्याज, टमाटर, बैगन, भिंडी समेत विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन करते हैं। वहीं जिले के हवालबाग, मटेला, ताड़ीखेत सहित अन्य स्थानों पर आडू, पुलम सहित विभिन्न फलों का उत्पादन कर किसान अपनी आजीविका चलाते हैं। पैदावार तो अच्छी होती है लेकिन उनके पास इन उत्पादों के भंडारण के लिए उचित स्थान का अभाव है। ऐसे में किसानों के उत्पाद कई बार बर्बाद हो जाते हैं जिससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल का नाम उत्पादित क्षेत्र (हेक्टेयर में)
आलू 2223
मटर 670
मूली 860
फ्रास बीन 611
प्याज 289
टमाटर 348
बैगन 119
भिंडी 169
बंद गोभी 303
फूल गोबी 275
शिमला 441
सेब 1261
नाशपाती 2089
आडू 1502
आम 4103
बोले किसान
भंडारण की कोई व्यवस्था न होने से अपनी उपज को औने-पौने दामों में बिचौलियों को बेचने को मजबूर हैं। भंडारण की व्यवस्था होगी तो किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकेंगे। - जीत सिंह, गौलीमहर (अल्मोड़ा)
क्षेत्र में आलू की अच्छी पैदावार होती है लेकिन इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए क्षेत्र में कोल्ड स्टोर नहीं है। इससे फसल सड़कर नष्ट हो जाती है। इससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। - नैन सिंह, लमगड़ा (अल्मोड़ा)
स्थानीय स्तर पर न तो कोल्ड स्टोर है और ना ही मंडी। हल्द्वानी स्थित मंडी भी यहां से काफी दूर है। उपज वहां ले जाने में मुनाफे की कमाई भाड़े में ही चली जाती है। इससे किसान परेशान हैं। - जीवन सिंह, लमगड़ा (अल्मोड़ा)

मटेला स्थित एकमात्र कोल्ड स्टोर फिलहाल संचालित नहीं हो रहा है। किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर जागरूक किया जाता है। स्थानीय स्तर पर भंडारण के प्रयास किए जा रहे हैं। - सतीश कुमार शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed