{"_id":"6a3d6aa522483c45f0093528","slug":"the-fire-brigade-brought-the-forest-fire-under-control-almora-news-c-232-1-alm1019-145269-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जंगल में लगी आग पर फायर टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जंगल में लगी आग पर फायर टीम ने पाया काबू
Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वलना फायरिंग रेंज के समीप जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रानीखेत की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों ने मोटर फायर इंजन की सहायता से होजरिल फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग बुझाने का अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सेना के जवानों और वन विभाग के कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया, जिससे आग पर जल्द नियंत्रण पाने में सफलता मिली। आग बुझाने की कार्रवाई में लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह, चालक बलवंत सिंह, धीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, मोनिका चौहान शामिल रहीं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से जंगल के बड़े हिस्से को नुकसान से बचा लिया गया। साथ ही वन संपदा और वन्यजीवों को भी संभावित क्षति से सुरक्षित रखा जा सका। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की।