फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the employees of the Department of Education are on a fast for the second day

दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
the employees of the Department of Education are on a fast for the second day
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा परिसर में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन का पदोन्नति में संशोधन सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन ने बृहस्पतिवार 11 फरवरी से सीईओ कार्यालय ऊधमसिंह नगर कार्यालय प्रांगण में आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन के जिला सचिव पंकज कुमार जोशी, बलवंत सिंह डांगी, प्रहलाद सिंह रावत बैठे। जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि संगठन लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग करते आ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से प्रधान सहायक के पदों पर गोपनीय आख्या मांगे जाने की कार्रवाई विभाग नहीं कर रहा है। इससे पदोन्नतियां नहीं हो पा रही हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति संशोधन करने का मामला भी लंबित पड़ा है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी से आंदोलन तेज किया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी, कार्मिक एकता मंच के सचिव दिगंबर फुलोरिया, गोविंद सिंह रावत, गणेश राज, राम सिंह गैड़ा, सुरेश चंद्र जोशी, भगवान राम, पान सिंह मेर, रवि राज साह, गोविंद सिंह मेहता, अर्जुन सिंह नेगी, जगदीश सोनाल, जमन सिंह चिलवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रशांत शर्मा, मोहित डोर्बी, मनोज कांडपाल, कमल बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, संजीव बिष्ट, संजू कनवाल, राजन सिंह नेगी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed