फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The cultural heritage of the hills was on display in Almora on Tourism Day

Almora News: पर्यटन दिवस पर अल्मोड़ा में दिखी पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत

Mon, 28 Sep 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The cultural heritage of the hills was on display in Almora on Tourism Day
विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
अल्मोड़ा। विश्व पर्यटन दिवस पर नगर के एक निजी होटल में पर्यटन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यटन और स्वरोजगार की संभावनाओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में भातखंडे संगीत महाविद्यालय और होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक प्रदीप कुमार गौतम ने लोगों को विभाग की ओर से संचालित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। मुख्य अतिथि दर्जाधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटन की बड़ी ताकत है। उन्होंने पर्यटन को स्थानीय रोजगार से जोड़ने की बात पर जोर दिया। वहां होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष अरुण वर्मा, कसार देवी होटल एंड रेस्टोरेंट के अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दिव्यांशा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed