{"_id":"69fb70bc341787778002c83c","slug":"the-condition-of-the-roads-in-someshwar-area-is-bad-almora-news-c-232-1-alm1015-143048-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता
Wed, 06 May 2026 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 06 May 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र की सड़कों के हालत खस्ता है। सड़कों पर जगह जगह गड्ढे बने पड़े हैं। जो दुर्घटना को दावत दे सकते हैं। लगातार बारिश होने से गड्ढों में पानी भर गया है। जिसमें वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बदहाल सड़कों की स्थिति पर सोमेश्वर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष भुवन दोसाद ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा के विकास का जो ढोल बार-बार नेता पीटते हैं। यह उसकी हकीकत का छोटा नमूना है। सोमेश्वर विधनसभा की सीमा शुरू होते ही सड़क खुद ही अपनी हकीकत बयान कर देती है। तीन बार की विधायका और दो बार लगातार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के क्षेत्र में अगर सड़कों की ये हालत है, तो विकास की असल तस्वीर क्या होगी यह ये समझना मुश्किल नहीं होगा। वहीं उन्होंने संबंधित विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेंगी।