{"_id":"5a8ead414f1c1bdd0b8b5543","slug":"the-colorful-programs-show-the-shades-of-folk-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों में बिखेरी लोक संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों में बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे में आयोजित चौकोट महोत्सव में दूसरे दिन कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। महोत्सव में शुक्रवार को उत्तराखंड सांस्कृतिक अकादमी हरिद्वार द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। महोत्सव में देघाट, मल्ला चौकोट, चौथान, सराई खेत, मानिला आदि क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष हृदयेश मेहरा, भीम सिंह नेगी, दौलत सिंह खाती, नंदन सिंह बिष्ट, दर्शन जोशी, कुंदन लाल, कृपाल दत्त, सुरेश आर्या, रंजीत मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन