{"_id":"56feb04d4f1c1b9a39f00105","slug":"the-children-inquired-about-biodiversity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जैव विविधता के बारे में जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने जैव विविधता के बारे में जानकारी ली
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण पर बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट-देवड़ा के बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान में जीबी पंत पर्यावरण संस्थान का भ्रमण कराया गया। संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के लिए जैव विविधता, जल संवर्धन आदि के बारे में जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं ने संस्थान परिसर में स्थापित सूर्यकुंज नर्सरी में लगाए गए बांज, सुरई, क्वैराल, रिंगाल, फल्यांठ आदि के अलावा जड़ी बूटी और मसाला प्रजाति के तेजपात, आंवला, पत्थर चट्टा, वन तुलसी, ब्राह्मी, पुदीना, वन हल्दी आदि पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने जाना कि जैव विविधता बढ़ाने के लिए वनों का संरक्षण और पौधरोपण जरूरी है। इस मौके पर शशि उपाध्याय, भास्कर जोशी, शिक्षिका नीलम वर्मा, प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी, लक्ष्मी शाही, गीता पंत आदि थे।