{"_id":"68e94e9a9691e810200f75fc","slug":"the-camp-in-chaukhutia-caused-inconvenience-to-patients-in-ranikhet-almora-news-c-232-1-ha11012-134963-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया में शिविर की वजह से रानीखेत में मरीजों को असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया में शिविर की वजह से रानीखेत में मरीजों को असुविधा
Fri, 10 Oct 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उप जिला चिकित्सालय रानीखेत के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में आयोजित विशेष शिविर में लोगों की जांच की। इस कारण रानीखेत अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान अस्पताल में नियमित सेवाएं प्रभावित रहीं जिससे दूरदराज के क्षेत्रों, विशेषकर देघाट से आए मरीजों को इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मरीजों को लंबा सफर तय करना पड़ा और अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्थाओं के अभाव के कारण कई लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल पहुंचने वाले कुछ मरीजों ने कहा कि उन्हें समय पर दवा और जांच सुविधा नहीं मिल पाने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत समेत अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि विशेषज्ञ टीम के भ्रमण के दौरान उप जिला चिकित्सालय की नियमित सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें ताकि मरीजों को असुविधा न हो और समय पर इलाज मिल सके।