फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No trace found of Jayaprakash, missing for three days.

Almora News: तीन दिन से लापता जयप्रकाश का नहीं मिला सुराग

Thu, 10 Sep 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
No trace found of Jayaprakash, missing for three days.
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत हॉट निवासी 29 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ जीतू बीते सात सितंबर से लापता है। तीन दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित हैं। पुलिस और ग्रामीणों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जयप्रकाश सात सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे चौखुटिया बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब 11 बजे उसे चौखुटिया बाजार में देखे जाने की जानकारी मिली। शाम करीब सात बजे परिजनों की उससे फोन पर बातचीत हुई। उसने भटकोट के आसपास होने और जल्द घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद उसका फोन नहीं लगा और वह घर भी नहीं पहुंचा। जयप्रकाश के पिता कुवर राम ने आठ सितंबर को चौखुटिया कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम रामगंगा नदी किनारे समेत आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही है। हालांकि अभी तक जयप्रकाश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed