फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for an inquiry into the temple committee's expulsion process.

Almora News: मंदिर समिति की निष्कासन प्रक्रिया की जांच कराने की मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for an inquiry into the temple committee's expulsion process.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। श्री नैथना देवी मंदिर विकास समिति नौबाड़ा के पूर्व अध्यक्ष गणेश दत्त गौड़ ने समिति की सदस्यता सूची और उनके निष्कासन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्कासन प्रक्रिया की जांच करने, अक्तूबर के पहले सप्ताह में एजीएम और चुनाव कराने की मांग की है। गौड़ ने फरवरी 2025 में सदस्यता रजिस्टर में अनियमितताओं और पात्र लोगों को सदस्यता नहीं दिए जाने की शिकायत डीएम से की थी। उस समय समिति की ओर से 215 सदस्यों का रजिस्टर उपलब्ध कराया गया था। उन्होेंने बताया कि आरटीआई के तहत डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय ने 19 अगस्त को 382 आजीवन सदस्यों की प्रमाणित सूची उपलब्ध कराई। सूची में बायलॉज के तहत 551 रुपये के दानदाताओं को भी आजीवन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने अपने निष्कासन की प्रक्रिया की दोबारा जांच कराने और 2006 से 2026 तक 551 रुपये या उससे अधिक दान देने वाले पात्र दानदाताओं को बायलॉज के अनुसार सदस्यता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed