{"_id":"6ad7aab264b4ac38aa033f1a","slug":"the-appearance-of-the-ancient-shri-hiranand-temple-will-be-transformed-with-an-investment-of-rs-25-lakh-almora-news-c-232-1-alm1002-150146-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 25 लाख रुपये से प्राचीन श्री हीरानंद मंदिर की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 25 लाख रुपये से प्राचीन श्री हीरानंद मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Tue, 20 Oct 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण स्थित प्राचीन श्री हीरानंद मंदिर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) मंदिर का सौंदर्यीकरण कर यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार करेगा। योजना के तहत 25 लाख से मंदिर को सहेजकर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी नई गति मिलेगी। भिकियासैंण विकासखंड का हीरानंद मंदिर में क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। धार्मिक अवसरों पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इससे देखते हुए केएमवीएन ने मंदिर को संरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से चैनल फैंसिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर का सौंदर्यीकरण, भंडार स्थल पर टीन शेड लगाने और मंदिर में टायल बिछाने सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में 25 लाख रुपये खर्च होंगे। अच्छी खबर है कि शासन से मंदिर के संरक्षण को बजट भी अवमुक्त हो चुका है। मंदिर का सौंदर्यीकरण होने से मंदिर को नई पहचान मिलेगी। वहीं इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा
- मंदिर के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय लोग होम स्टे, रेस्टोरेंट, पूजा सामग्री की दुकानें लगाकर स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। इससे एक ओर युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी और स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
- मंदिर में सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो गया है। निर्माण कार्यों के लिए बांड प्रक्रिया पूरी होते ही मंदिर के संरक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा
- नीरज नयाल, जेई, केएमवीएन, नैनीताल
-- -- -- -- -- -- -
संजय नयाल