फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ten kilometer foot march against alcohol

शराब के खिलाफ दस किमी पैदल जुलूस निकाला

Thu, 20 Apr 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 20 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ten kilometer foot march against alcohol
शराब के खिलाफ जुलूस निकालतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 क्षेत्र की महिलाएं शराब के खिलाफ आंदोलित होने लगी हैं। तड़ागताल क्षेत्र के आधे दर्जन गावों की महिलाओं ने तहसील मुख्यालय तक दस किलोमीटर पैदल जुलूस निकालने के बाद तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना था कि यदि शराब पर शीघ्र लगाम नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


महिलाओं ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों और शराबियों पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया। शराब के खिलाफ लंबे समय से संघर्षरत तड़ागताल क्षेत्र की महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया है। तड़ागताल क्षेत्र के नौगांव, न्यौनी, बसरखेत, ढनांण, गर्जिया और पैली आदि गांवों की महिलाओं ने अपने गांव से चौखुटिया तहसील मुख्यालय तक करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर जुलूस निकाला। इस दौरान तेज धूप और गर्मी की परवाह किए बगैर आक्रोशित महिलाएं शराब बेचने व उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। 
विज्ञापन


महिलाओं ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार ओमवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आगाह किया है कि यदि  शराब के अवैध धंधे पर शीघ्र लगाम नहीं लगाई गई तो महिलाएं शराब तस्करों से खुद ही निपटेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में महिला मंगल दल की अध्यक्ष हंसी देवी, कमला, भगवती, माया, रेखा, प्रेमा, पुष्पा, कमला, राधा, गीता, मुन्नी, जशोदा, मधुली, चंद्रा, माया, राधिका सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। सामाजिक कार्यकर्ता कुबेर सिंह कठायत ने भी साथियों के साथ तहसील पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed