फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Temporary encroachment removed from Kosi Environment Institute's land

Almora News: कोसी पर्यावरण संस्थान की जमीन से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

Mon, 30 Mar 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Temporary encroachment removed from Kosi Environment Institute's land
अल्मोड़ा। प्रशासन की ओर से कोर्ट के आदेश पर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल की जमीन में हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। अल्मोड़ा के कोसी में स्थिति गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की भूमि पर भू-माफियाओं की नजर लगी हुई है। संस्थान की भूमि में अनेक स्थानों पर अतिक्रमण कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। वहीं अतिक्रमणकारियों को 28 मार्च तक स्वत: अतिक्रमण हटा देने के लिए कहा गया था। अतिक्रमण नहीं हटाने की दशा में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की सड़क से लगी जमीन पर हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान तहसीलदार ज्योति नपलच्याल ने बताया की कोसी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की सड़क से लगी जमीन पर हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed