फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tea Stall Closed at Almora

प्रशासन ने वापस लिया आदेश, शहर में चाय की दुकान, खोमचे नहीं खुलेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Tea Stall Closed at Almora
अल्मोड़ा। प्रशासन ने चाय की दुकान, खोमचे खोलने का आदेश वापस ले लिया है। बृहस्पतिवार को नगर में कुछ चाय की दुकान, खोमचे खुले थे। जिसे प्रशासन की टीम ने बंद करा दिया। शुक्रवार से शहर में चाय की दुकान और खोमचे नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशासन ने शहर में चाय की दुकानें, खोमचे खुले रहने का आदेश वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि अब शहर में चाय की दुकान, खोमचे नहीं खुलेंगे। इधर प्रशासन की टीम ने बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान नगर में एक चाय की दुकान, खोमचा खुला पाया गया। जिसे प्रशासन की टीम ने बंद कराया। इधर लॉकडाउन-3 में ढील के दौरान बृहस्पतिवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। सुबह बाजार खुलते ही लोगों के बाजार आने का सिलसिला शुरू होे गया था। राशन, सब्जी समेत अन्य दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। नगर की तंग गलियों में भी खरीदारी को खूब भीड़ रही। बाजार और खरीदारी के दौरान लोग दो गज दूरी का उल्लंघन करते दिखाई दिए। प्रशासन की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। नियमों का पालन न होने पर पेंट की एक दुकान को बंद कराया। शराब की दुकान में भी दूरी का पालन नहीं हो रहा था। प्रशासन की टीम ने शराब लेने आए लोगों और दुकानदार को दो गज दूरी रखने के निर्देश दिए। टीम में तहसीलदार संजय कुमार कोहली, एके सिंह, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed