फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   TB patients will be searched by going home in Almora

घर-घर में ‘दस्तक’ देकर खोजे जाएंगे टीबी मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched by going home in Almora
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को टीबी रोग संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रीति पंत ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को टीबी रोग के लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीबी के मरीज खोजे जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल के निर्देश में आयोजित गोष्ठी में सीएमएस ने कहा कि क्षय रोग के लक्षण समझते हुए उपचार कि दिशा में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसका इलाज निशुल्क किया जाता है। वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आनंद मेहता ने बताया कि घर-घर जाकर चलाए जा रहे दस्तक अभियान में टीबी के नए मरीज खोजे जाएंगे। कहा कि घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम टीबी मरीजों को खोजेगी। संदिग्ध मरीजों के बलगम की निशुल्क जांच की जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर क्षय विभाग में निशुल्क उपचार कराया जाएगा। कार्यक्रम में आशाओं को बलगम कंटेनर और प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कमलेश भट्ट, लेब तकनीशियन भरत राणा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हिमानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed